सिरसा। जेजे कॉलोनी चौकी पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी अमनदीप गांव भरोखा सिरसा को गिरफ्तार किया है।
एसपी दीपक सहारन ने बताया कि डबवाली रोड निवासी बलवंत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 16 अप्रैल को वह बाइक से रानियां रोड पर ग्रीन पार्क में गया था। उसने पार्क के बाहर बाइक खड़ी कर दी। कुछ देर बाद पार्क से बाहर आया तो बाइक गायब मिली। इसके बाद उसने घटना की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान वीरवार को पुलिस ने आरोपी अमनदीप को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद कर ली है। अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवाद