फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत, पुत्र घायल

Sat, 28 Mar 2026 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली (सिरसा)। गांव अलीकां के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दिलबाग सिंह (45) की मौत हो गई जबकि उनका 11 वर्षीय पुत्र जगदीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को मृतक के भांजे गांव शाहपीनी (हनुमानगढ़) निवासी सुखप्रीत सिंह के बयान दर्ज कर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी देवीलाल के अनुसार, गांव लालबाई (श्री मुक्तसर साहिब) निवासी दिलबाग सिंह अपने पुत्र जगदीप सिंह के साथ बाइक पर सिरसा के गांव मसीतां में अपनी बहन से मिलने जा रहे थे। गांव अलीकां के पास मिट्टी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक टकरा गई। राहगीरों ने दोनों को नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान दिलबाग सिंह की मौत हो गई। गंभीरावास्था के कारण जगदीप सिंह को बठिंडा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें