फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बाइक सवारों ने सिटी फोटो स्टेट के संचालक से रुपयों से भरा बैग छीना

Tue, 04 Mar 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सेक्टर 20 में सोमवार रात बाइक सवार तीन बदमाश सिटी फोटो स्टेट के मालिक देवेंद्र कुमार से रुपयों से भरा बैग छीनकर भाग गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज कर अज्ञात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस को दिए बयान में सेक्टर 20 निवासी देवेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी सिटी फोटो स्टेट के नाम से पुराना बस अड्डा पर दुकान है। सोमवार रात करीब पौने 9 बजे अपनी स्कूटी पर सवार होकर दुकान से घर के लिए चला था। उसके पास एक बैग गले में लटका हुआ था, जिसमें 95800 रुपये थे।
विज्ञापन

एक छोटे बैग में दवाइयां थीं। देवेंद्र कुमार ने बताया कि जब उसने अपनी स्कूटी घर के बाहर खड़ी की ही थी, इतने में ही तीन युवक बाइक पर आए। युवकों ने अपने मुंह कपड़े से ढके हुए थे।
तीन युवकों में से युवक बाइक से नीचे उतरा और उसके गले में लटके बैग पर दोनों हाथों से झपटा मारा। इससे बैग की तनी टूट गई और युवक छीनकर भाग गए। इसके बाद उसने घरवालों को बताया और मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी। इसके बाद हुडा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना में देवेंद्र कुमार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के पास और इस मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही वारदात को अंजाम देने वाले युवकों की पहचान कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें