फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Sun, 21 Apr 2024 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव तारूआना के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। कालांवाली पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सलेंद्र कुमार ने बताया कि उसकी कालांवाली में कपड़ों की दुकान है। उसके पिता बाइक पर राजस्थान किसी काम से गए थे। 19 अप्रैल की रात को करीब 11 बजे उसके पास फोन आया कि उसके पिता हादसे में घायल हो गए हैं। जब वह कालांवाली अस्पताल पहुंचा तो चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। सलेंद्र कुमार ने बताया कि जब वह घटना स्थल गांव तारूवाना के पास पहुंचा तो लोगों ने बताया कि उसके पिता के बाइक को अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर फरार हो गया, जिससे उसके पिता की मौत हुई है। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें