फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 19 Mar 2026 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



सिरसा। गांव भंभूर के पास बाइक सवार युवक को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। उपचार के दौरान युवक की नागरिक अस्पताल में मौत हो गई। मृतक अमृतपाल गांव मंगाला का रहने वाला था। सदर थाना पुलिस ने अमृतपाल के बड़े भाई जगसीर सिंह के बयान दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन



पुलिस को दिए बयान में जगसीर सिंह ने बताया है कि उसका छोटा भाई अमृतपाल मजदूरी करता था। 17 मार्च को वह मजदूरी करने सिरसा गया था। रात करीब साढ़े आठ बजे वह बाइक पर सवार होकर सिरसा से गांव आ रहा था। भंभूर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे अमृतपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी अजीत सिंह का कहना है कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें