फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: धूमधाम से मनाया जाएगा भगत धन्ना का जन्मोत्सव

Tue, 24 Feb 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 3
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। भगत धन्ना ट्रस्ट की बैठक जाट धर्मशाला में मंगलवार को आयोजित हुई। अध्यक्षता ट्रस्ट के प्रधान अमरीक सिंह राही ने की। इस दौरान ट्रस्ट की ओर से आगामी समय में किए जाने वाले कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया।
प्रधान अमरीक सिंह ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 20 अप्रैल को शिरोमणि भगत धन्ना का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए ट्रस्ट के सभी सदस्यों की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस दौरान ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. राजेंद्र कड़वासरा ने कहा कि भगत धन्ना के जन्मोत्सव कार्यक्रम से पूर्व सिरसा में भगत धन्ना चौक को लेकर सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली जाएंगी। इसके लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. राजेंद्र ने बताया कि भगत धन्ना की ओर से दिखाए गए सच्चाई व सादगी के मार्ग पर लोगों को चलने के लिए प्रेरित करने के लिए भगत धन्ना ट्रस्ट की तरफ से साल भर में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर ट्रस्ट के महासचिव महेंद्र घणघण, डॉ. रामकिशन खोथ, कमलदीप शर्मा बाजेकां, इंद्रपाल कस्वां, कमलदीप कस्वां, डॉ. राजेश सिधू, डॉ. गुरभेज सिंह ढिल्लों, राजीव तेतरवाल, पूर्व सरपंच मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें