फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: भारतीय मजदूर संघ का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी

Sun, 25 Jan 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। भारतीय मजदूर संघ के कर्मचारी प्रदर्शन करते हुए। संघ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री चरणजीत वर्मा की अध्यक्षता में अनुबंधित बिजली कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से जॉब सिक्योरिटी एक्ट-2024 की अवहेलना के विरोध में धरना प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। संघ ने आरोप लगाया कि जॉब सिक्योरिटी एक्ट के तहत 31 जनवरी 2026 तक अनुबंधित कर्मचारियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड किया जाना अनिवार्य है लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।
संघ के अनुसार, इस प्रक्रिया में कर्मचारियों के अनुभव प्रमाणपत्र, वेतनमान, ठेकेदारों का विवरण और अन्य दस्तावेज एक्सईएन स्तर से उपलब्ध करवाए जाने हैं। आरोप है कि सिटी एक्सईएन, सब अर्बन एक्सईएन और एसई सिरसा की लापरवाही के कारण सैकड़ों कर्मचारी एक्ट के लाभ से वंचित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ प्रतिनिधियों ने बताया कि समस्याओं को लेकर अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन समाधान के बजाय पदाधिकारियों के साथ असभ्य व्यवहार किया गया। साथ ही जॉब सिक्योरिटी एक्ट की तिथि बढ़ाने को लेकर भ्रामक जानकारी भी फैलाई जा रही है, जबकि इस संबंध में कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं हुआ है। संघ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा, जिसमें अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश महासचिव जीवन ठाकुर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जसवंत सिंह, भारतीय मजदूर संघ के जिला कोषाध्यक्ष नरेश जांगड़ा, जिला उपाध्यक्ष हवा सिंह आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें