फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: महाविद्यालय के बाहर बेच रहे थे भांग अतिक्रमण हटाने के दाैरान हुआ खुलासा

Fri, 20 Feb 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। अतिक्रमण अभियान के दौरान रेहड़ी से बरामद भांग की गोलियां। सोशल मीडिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर की सुंदरता बढ़ाने व वाहन चालकों को जाम से मुक्ति दिलवाने के उद्देश्य से नगर परिषद की तरफ से हिसार रोड पर बस स्टैंड परिसर के सामने शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ, जब टीम को वहां एक रेहड़ी से बड़े स्तर पर भाग की गोलियां बरामद हुईं, जिन्हें बेचा जा रहा था।
अहम बात है कि कॉलेज परिसर व बस स्टैंड के साथ रेहड़ी वाले से बड़ी मात्रा में भांग की गोलियां बरामद होना। यह स्थिति कॉलेज के आसपास फैले नशे के नेटवर्क को उजागर कर रही है। अचानक हुई कार्रवाई में जहां नशे का यह खुलासा हुआ है। वहीं, पहले ही कॉलेज व बस स्टैंड के आसपास से नशा तस्करों को पकड़ा जा चुका है। सरकारी आंकड़े भी गवाही देते हैं कि युवाओं को बड़े स्तर पर नशे का आदी बनाया जा रहा है। भांग इन नशों की लत लगाने का पहला कदम होता है। अब देखना यह है कि बस स्टैंड के आसपास बने नशे के तंत्र पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 से 35 रेहड़ी व स्टॉल हटाईं : अतिक्रमण हटाओ टीम ने एसआई रवि शर्मा की अगुवाई में लगभग 30 से 35 रेहड़ी व स्थायी स्टॉलों को हटाया गया। इसके साथ ही दुकानों के बाहर लगे शेड को भी हटाया गया। शुक्रवार दोपहर सवा 12 बजे के करीब नगर परिषद टीम जेसीबी व ट्रैक्टर ट्राली सहित अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। जैसे ही जेसीबी से रेहड़ियों को हटाना शुरू किया तो रेहड़ी संचालक आगे आए और खुद से ही सामान को हटाने की अपील की। इसके बाद अधिकतर रेहड़ी चालकों ने खुद से ही अपनी दुकानों में रखा सामान बाहर निकाला और शेड को खोल कर वाहनों में डाल कर ले गए। वहीं, सामान निकालने के बाद जेसीबी से खोखों को हटाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें