श्री श्याम बगीची धाम में स्थापना महोत्सव के 13वें दिन भजन संध्या आयोजित
फोटो- 8
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से मंदिर के चौथे 14 दिवसीय स्थापना महोत्सव के 13वें दिन शुक्रवार को हवन यज्ञ, भजन संध्या एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
राजेंद्र गनेरीवाला ने गणेश वंदना और हनुमान चालीसा से भजन संध्या का आगाज किया। गनेरीवाला ने भजन मां अंजनी का लाला रे भक्तों का रखवाला रे, बाबा तेरी कृपा से सांसें मेरी चलती हैं, श्याम बगीची आजा प्यारे सारे काम छोड़कर सहित अनेक भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद जयपुर से आईं भजन गायिका साक्षी अग्रवाल ने बाबा श्याम के श्री चरणों में अपनी हाजिरी लगाई। साक्षी ने भजन वीर हनुमाना अति बलवाना, सालसर दरबार तर्ण पूजै यो संसार, जो गिरते को संभाले वही तो श्याम है, छोड़ेंगे न तेरा साथ बाबा मरते दम तक, मन की बातां आज सांवरिया नै सुना के देख ले, हारा हूं बाबा पर तुम पे भरोसा है, सांवरे जब तू मेरे पास है फिर डरने की क्या बात है सहित अनेक भजन प्रस्तुत किए।
भजन संध्या के दौरान बाबा श्याम को भोग लगाकर बाबा श्याम की रसोई का प्रसाद वितरित किया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम की रसोई का प्रसाद ग्रहण किया। रात को भजन संध्या के समापन पर बाबा श्याम की आरती की गई। बाबा को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
मंदिर के मुख्य सेवक पवन गर्ग ने बताया कि बाबा श्याम का दरबार कोलकाता से मंगवाए गए फूलों से सजाया गया। इससे पूर्व सुबह हरिओम महाराज के सानिध्य में नौ कुंडीय हवन यज्ञ किया गया। महाराज के साथ आए ब्राह्मणों ने हवन यज्ञ संपन्न करवाया। शाम को संजीव डूमरा सोनू चंडीगढ़ ने पूजा-अर्चना में भाग लिया।
मंदिर के पुजारी राकेश शास्त्री, हितेश शर्मा, धनंजय शुक्ला, शशिकांत शुक्ला, दुलीचंद शर्मा व सुनील शर्मा ने पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना संपन्न करवाई व बाबा श्याम की पावन ज्योत प्रज्ज्वलित की।