फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: झोली भर लो भक्तों रंग गुलाल से.... भजन पर झूमे श्रद्धालु

Fri, 06 Feb 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा।अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में माथा टेकते हुए श्रद्धालु। समिति
विज्ञापन
फोटो-10संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से मंदिर के चौथे 14 दिवसीय स्थापना महोत्सव के 5वेें दिन बृहस्पतिवार रात को भजन संध्या व भंडारे का आयोजन किया गया।

मंदिर के मुख्य सेवक पवन गर्ग ने बताया कि मंदिर के चौथा स्थापना महोत्सव के 5वें दिन बृहस्पतिवार शाम को चंद्रमोहन कंदोई ने सपरिवार पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारी राकेश शास्त्री, हितेश शर्मा, धनंजय शुक्ला, शशिकांत शुक्ला, दुलीचंद शर्मा ने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न करवाई। इसके बाद बाबा श्याम की पवन ज्योत प्रज्ज्वलित की गई और आरती की गई।
विज्ञापन

श्री बाला जी भजन मंडल के प्रधान पवन गोयल ने गणेश वंदना से भजन संध्या का आगाज किया। इसके बाद उन्होंने भजन- सांवरे की महफिल को सांवरा सजाता है, श्याम तेरी सूरत पे दिल दिवाना हो गया, मैं नचणा मोहन दे नाल, दीनानाथ मेरी बात छानी कोनी तेरे सै सहित अनेक भक्तजनों की प्रस्तुति दी।
इस दौरान सिरसा से पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल ने बाबा श्याम के श्रीचरणों में अपनी हाजिरी लगाई और उन्होंने भी भजन सुनाया। बाद में जयपुर से आई तृप्ति लढ़ा ने भजनों के माध्यम से बाबा को रिझाया। उन्होंने भजन- किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार, आजा रे कन्हैया आजा रे, भर दे श्याम झेली भर दे, तेरा किसने किया श्रृगार सांवरे, सांसों का बना के हार बाबा को पहना दे, बाबा इतनी कृपा मैं पाता रहूं तू बुलाता रहे मैं खाटू आता रहूं, साचो थारो दरबार सेवक आयो थारै दरबार, हमारा काम होगा तुम्हारा नाम होगा, तेरा ये श्रृंगार जिन हाथों ने सजाया है, झोली भर लो भक्तों रंग गुलाल से सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इस दौरान बाबा श्याम को भोग लगाकर श्याम रसोई का प्रसाद वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। रात के भजन संध्या के समापन पर बाबा श्याम की आरती की गई और बाबा को भेग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें