फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली में 3 से 10 अप्रैल तक होगी श्रीमद्भागवत कथा

Wed, 01 Apr 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। वार्ड नंबर 17 स्थित राजीव नगर के श्री शीतला माता मंदिर में 3 से 10 अप्रैल तक संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम मंदिर प्रबंधन समिति के तत्वावधान में आयोजित होगा।

मंदिर कमेटी के सदस्य राजीव वढेरा ने बताया कि 3 अप्रैल को शाम 4:15 बजे मंगलमयी कलश यात्रा के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। इसके बाद 4 से 9 अप्रैल तक प्रतिदिन दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:00 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा। समापन 10 अप्रैल को सुबह 8 बजे पूजा-अर्चना और हवन यज्ञ के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पश्चात कथा विश्राम और लंगर प्रसाद का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचन प्रख्यात पंडित सुन्दर लाल शास्त्री द्वारा किया जाएगा जबकि पंडित बृज लाल शास्त्री सह वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें