संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। पुलिस अधीक्षक डबवाली निकिता खट्टर ने साइबर अपराधों की रोकथाम और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से नागरिकों को आधार कार्ड से जुड़ी फर्जी कॉल्स व संदेशों के प्रति सचेत रहने की सलाह दी है। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें साइबर ठग खुद को ई (आधार विभाग), बैंक कर्मचारी या सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को कॉल या मैसेज कर रहे हैं।
आपका आधार निलंबित किया जा रहा है, आपका मोबाइल नंबर आधार से हट जाएगा या आपका आधार अपडेट करना जरूरी है। जैसे बहाने बनाकर आपसे ओटीपी, बैंक डिटेल्स, या में अन्य निजी जानकारी मांगते हैं और ई कुछ ही मिनटों में उनके खाते से पैसे ने निकाल लेते हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बैंक या कोई भी सरकारी ने संस्था कभी भी फोन या मैसेज पर ओटीपी या आधार विवरण नहीं मांगती।
ऐसी किसी भी कॉल या लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी को अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करें। यदि किसी व्यक्ति को यह जानना हो कि उनके आधार कार्ड से कौन-सा मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी जुड़ा है, तो वे केवल आधिकारिक वेबसाइट http//uidai.gov.in या निकटतम आधार सेवा केंद्र पर जाकर ही यह जानकारी प्राप्त करें।
फर्जी कॉल या ठगी की स्थिति में क्या करें
यदि किसी नागरिक को कोई संदिग्ध कॉल या संदेश प्राप्त होता है, तो वह तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति से आए कॉल या लिंक पर भरोसा न करें। ऐसी घटनाओं की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस थाना पर साइबर हेल्प डेस्क पर दें ताकि अपराधियों पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। जागरूक नागरिक ही साइबर अपराध के खिलाफ सबसे बड़ी ताकत है। कोई भी जानकारी साझा करने से पहले सोचें, सतर्क रहें, और दूसरों को भी जागरूक करें। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि डबवाली पुलिस नागरिक सुरक्षा और साइबर अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चला रही है।