फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीएम के दौरे से पहले विधायक गोकुल सेतिया ने खोली शहर की बदहाली की पोल, सब्जी मंडी की गंदगी पर उपायुक्त को फोन, बोले-जिम्मेदार अधिकारियों पर हो कार्रवाई

Wed, 18 Nov 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 22 नवंबर को प्रस्तावित सिरसा दौरे से पहले कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने शहर की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर सरकार और प्रशासन को कटघरे में खड़ा किया है। बुधवार को सब्जी मंडी का दौरा करने पहुंचे विधायक को वहां गंदगी और अव्यवस्थाएं मिलीं। उन्होंने मौके से ही उपायुक्त को फोन कर जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


सेतिया ने कहा कि मंडी सचिव की कार्यप्रणाली को लेकर पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन हालात नहीं सुधरे। जरूरत पड़ी तो वह स्वयं उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत देंगे।

मंडी से लौटने के बाद विधायक ने फेसबुक पर पोस्ट साझा कर मुख्यमंत्री और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा, ''सैनी साहब इस सरकार में सिरसा बदहाल है। आज तक ऐसा कभी नहीं हुआ। आप सोचो इसका भुगतान कांग्रेसी विधायक को करना पड़ेगा तो आप गलत हैं। बड़ी-छोटी सरकार आपकी है और लोग खून के आंसू रो रहे हैं। अफसरशाही बेलगाम है।''
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि शहर की सड़कों और गलियों की समस्याएं कई बार मुख्यमंत्री के सामने ग्रीवेंस कमेटी की बैठकों और विधानसभा में उठा चुके हैं। करीब पांच महीने पहले ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में उन्होंने लंबित विकास कार्यों की फाइल भी मुख्यमंत्री को सौंपी थी। मुख्यमंत्री ने समाधान का आश्वासन दिया था, लेकिन हालात में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। ऐसे में अब प्रशासन की जवाबदेही पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें