फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बाजेकां और कोटली में 2.25 करोड़ से होगा तालाबों का सुंदरीकरण

Sun, 03 Dec 2023 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। प्रदेश सरकार की ओर से गांवों के तालाबों के सुंदरीकरण को लेकर बजट निरंतर जारी किया जा रहा है। इससे तालाबों को पर्यटन के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस कड़ी में जिले में गांव कोटली व बाजेकां में भी 2.25 करोड़ रुपये से तालाबों का सुंदरीकरण किया जाएगा। इसको लेकर जिला पंचायत विभाग ने टेंडर लगाए हैं। मंगलवार को टेंडर खुलेंगे। इसके बाद काम शुरू किया जाएगा।
विभाग के अधिकारियों की माने तो नए साल में तालाबों के सुंदरीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा। तालाब को बदलने को लेकर लंबे समय से मांग उठ रही थी। अब विभाग की ओर से पूरी तरह से तालाबों को बदल दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि तालाबों के सौंदर्यीकरण का कार्य अलग अलग गांवों में जारी है। अभी तक 40 तालाबों के सुंदरीकरण का कार्य पूरा किया जा चुका हैं। कई अन्य गांवों के तालाबों को लेकर प्रोजेक्ट बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
यह होगा काम
- तालाबों की सफाई करवाई जाएगी।
- तालाबों में साफ पानी को लेकर पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
- पशुओं के पानी पीने को लेकर अलग से व्यवस्था बनाई जाएगी।
- तालाबों की चाहरदीवारी बनाई जाएगी।
- तालाबों के साथ घूमने के लिए फुटपाथ बनाया जाएगा।
- तालाबों की फैंसिंग होगी।
- तालाबों को हरा भरा बनाने के लिए पौधोरोपण किया जाएगा।
- तालाबों के किनारे बैठने को लेकर बैंच व अन्य व्यवस्था की जाएगी।


कोट्स
गांव बाजेकां और गांव कोटली के तालाबों का सुंदरीकरण किया जाएगा। पशुओं को स्वच्छ पानी के साथ-साथ लोगों को घूमने के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। बाजेकां में एक करोड़ 9 लाख रुपये और एक करोड़ 16 लाख 67 हजार रुपये के टेंडर लगाए गए हैं। दोनों टेंडर जल्द ही ओपन हो जाएंगे और विकास कार्य शुरू करवाया जाएगा। - गौरव भारद्वाज, एक्सईएन, पंचायती राज विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें