नाथूसरी चोपटा बीडीपीओ कार्यालय में खाली पड़ीं कुर्सियां। संवाद
- फोटो : Sirsa
चोपटा। पंचायती राज्य प्रशासनिक सेवा संघ ने मांगों पर सरकार द्वारा दिलचस्पी न दिखाए जाने रोष स्वरूप प्रदेश में दो दिवसीय सामूहिक अवकाश की घोषणा की है। इसी के तहत बुधवार को खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय नाथूसरी चोपटा के बीडीपीओ व सभी ग्राम सचिव सामूहिक अवकाश पर रहे।
चोपटा खंड के बीडीपीओ युद्धवीर सिंह व ग्राम सचिव अनिल कुमार, सुभाष चंद्र, राजवीर ने बताया कि पंचायती राज व्यवस्था में सुधार एवं आत्म सम्मान की लड़ाई लड़ रही पंचायती राज प्रशासनिक विंग के अनुशासित एवं संयमित आंदोलन को सरकार गंभीरता से नहीं ले रही। इस कारण बुधवार को बीडीपीओ कार्यालय नाथूसरी चोपटा में कामकाज ठप रखा गया है। उन्होंने कहा कि वित्तीय शक्तियों का परित्याग करने का निर्णय के बाद से कोई से भी ग्राम सचिव वित्तीय शक्तियों का प्रयोग नहीं कर रहा इस कारण गांवों में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार उन से वादाखिलाफी करती है तो वह अपने आत्मसम्मान के लिए लड़ाई लड़ने को पूरा दमखम रखते हैं। उन्होंने कहा कि खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी व ग्राम सचिव 30 जून को भी सामूहिक अवकाश पर रहेंगे।