फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मोबाइल टावर से 4.69 लाख की बैटरी चोरी

Mon, 16 Mar 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
साइट डाउन होने पर चला पता, अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। गांव भंभूर स्थित बीएसएनएल मोबाइल टावर से लाखों रुपये की बैटरियां चोरी हो गईं। मामले की शिकायत मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



पुलिस को दी शिकायत में टेक्निकल कर्मचारी सुंदर लाल निवासी गांव सूबा खेड़ा ने बताया कि 14 मार्च की सुबह करीब सात बजे गांव भंभूर स्थित बीएसएनएल मोबाइल टावर की साइट अचानक डाउन हो गई। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचा और टावर की जांच की। जांच के दौरान पाया कि टावर से जियो कंपनी की चार लिथियम बैटरियां, बीएसएनएल की दो लिथियम बैटरियां और एक जेनरेटर की बैटरी गायब थीं। टावर से बैटरियां चोरी होने के कारण साइट की सेवाएं भी प्रभावित हो गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदर लाल ने बताया कि चोरी हुईं बैटरियों की कुल कीमत करीब 4 लाख 69 हजार रुपये है। घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच अधिकारी सत्यवान ने बताया कि पुलिस आसपास के क्षेत्र में जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें