फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिलों से लदे ट्रक में आग लगी

Thu, 11 Aug 2016 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
विज्ञापन
accident - फोटो : Bureau
विज्ञापन
लुधियाना पंजाब से साइकिलें लादकर सिरसा आ रहे एक ट्रक में बरनाला रोड पर गावं नेजाडेला कलां के समीप आग लग गई जिससे साइकिलों को भारी नुकसान हुआ। दमकल कर्मचारियो ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने का क्या कारण रहा पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

    जानकारी के अनुसार लुधियाना से एक कंपनी की  साइकिलें लादकर एक ट्रक सिरसा आ रहा था। बताया गया कि बरनालारोड पर गांव नेजाडेला कलां के पास बुधवा सुबह करीब तीन बजे नहर के पुल पर आकर चालक ने ट्रक में धुंआ उठता देखा। उसने ट्रक रोककर देखा तो ट्रक के भीतर आग लगी हुई थी और धुंआ ही धुंआ फै ला हुआ था। उसने अपने पर आग बुझाने का प्रयास किया।वह गामीणा से मदद के बारे में सोच ही रहा था कि इस बीच गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची और उसने फोन कर दमकल कर्मचारियों का सूचना दी। दमकल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। ाआग लगने का कारण पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आठ किलो 700 ग्राम अफीम बरामद
ऐलनाबाद।  बुधवार देर रात को थाना ऐलनाबाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आठ किलो 700 ग्राम अफीम बरामद की है। जिसके विरूद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार ऐलनाबाद थाना प्रभारी विकास कुमार ढाणीशेरां नाका पर थे। उन्होंने बताया कि एक गाडी सवार ने पुलिस कोदेखकर भागने का प्रयास किया पीछा कर जिसे दबोच लिया गया। उसकी गाडी की तलाश में एक बैग में संदिग्ध वस्तु रखी हुई थी। ऐेसे में उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाकर तलाश ली तो वह अफीम थी जिसका वजन आठ किलो 700 ग्राम पाया गया। आरोपी की पहचान साहब राम निवासी गांव केहरवाला थाना नोहर जिला हनुमानगढ राजस्थान केरूप मेंहुई। उसके विरूद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसकी गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें