फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बंसल के बेटे को कोर्ट में किया पेश, अदालत ने भेजा जेल

Mon, 16 Oct 2023 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। फर्जी फर्म मामले में पुलिस ने पदम बंसल को चार दिन और उसके बेटे को तीन दिन के रिमांड पर लिया था। इस मामले में पदम बंसल के बेटे को सोमवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। वहीं अब मंगलवार को पदम बंसल को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पदम बंसल से पुलिस ने फर्मों के ठिकानों पर लेकर जाकर शिनाख्त करवाई। फर्म के पते तो सही पाए गए, लेकिन फर्म चलाने वाले पहले ही गायब हो चुके हैं। आस पास के लोगों तक को नहीं पता है कि पूर्व में कौन सी फर्म उन पतों पर चलती थी। इसी से जाहिर होता है कि टीन नंबर देते समय कितना बड़ा झोल किया गया है। इसके कारण यह लोग करोड़ों रुपये का सरकार को चुना लगाने में कामयाब हो गए। जानकारों की मानें तो इस मामले में मौजूदा एसआईटी की टीम ने भले ही मुस्तैदी दिखाकर इन लोगों को गिरफ्तार लिया हो। यदि यह कार्रवाई समय रहते हुए हो जाती तो फर्मों के सभी मालिकों को गिरफ्तार किया जा सकता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें