फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी क्षेत्र में प्रतिबंधित पटाखे बरामद, व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
पटाखों के गोदाम में सुरक्षा की जांच करते हुए दमकल के फायर ऑफिसर जय नारायण । - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा/कालांवाली। दिवाली के नजदीक आने के साथ- साथ अवैध रूप से पटाखों को बनाने व आबादी के बीच रखने वालों पर कार्रवाई को लेकर दमकल विभाग की टीम और पुलिस अलर्ट हो गई है। कालांवाली पुलिस और दमकल विभाग ने शनिवार को अवैध रूप से पटाखे रखने वाले दुकानदार को गिरफ्तार और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके अलावा दमकल विभाग ने सिरसा के तीन और डबवाली के दो पटाखों के गोदामों की जांच की।
विज्ञापन

कालांवाली पुलिस को सूचना मिली कि वार्ड छह निवासी विशाल ने खुह वाला बाजार में माली की डेयरी के पास अपनी दुकान के आगे एक बैग में प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री, पटाखे, फुलझड़ी, बुलेट व अन्य प्रकार के बम रिहायशी क्षेत्र में रखे हुए हैं। इस पर कालांवाली पुलिस व अग्निशमन विभाग के एएफएसओ पवन शर्मा ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा तो वहां से स्टार बम 17 पीस, बुलेट बम 19 पीस, बुलेट सुपर फ्लैश 17 पीस, रेड स्पार्कलर 5 पीस, ग्रीन स्पार्कलर 5 पीस बरामद किए।
गोदामों में व्यापक मिले सुरक्षा के प्रबंध
दमकल विभाग ने सिरसा के तीन और डबवाली के दो पटाखों के गोदामों की जांच की। यहां पर पटाखे तैयार करने के दौरान किस की तरह की सुरक्षा है और आग बुझाने के लिए किस तरह के उपकरण रखे गए हैं। इसके बार में जानकारी भी जुटाई गई। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा के लिए प्रबंध सही पाए और गोदामों में ग्रीन पटाखे ही रखे थे। जांच के लिए दमकल ने दो टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन

जिले में लगाई जाएगी 32 ग्रीन पटाखों की स्टालें
जिले में इस वर्ष 32 ग्रीन पटाखों की ही स्टालें लगाई जानी है। सिरसा में 12, ऐनलाबाद में सात, रानियां में पांच, डबवाली में छह, कालांवाली में तीन स्टालें लगेगी। इसके लिए 20 अक्तूबर को ड्रा निकाले जाने है। पटाखों की स्टाल के दौरान यहां पर सुरक्षा के भी सभी प्रकार के प्रबंध किए जाएंगे।
पटाखों की स्टालों के आवेदन आ रहे हैं। इसके अलावा पटाखों के गोदामों पर सुरक्षा व्यवस्था जांची जा रही है। शनिवार को जिले के पांच गोदामों की स्थिति जांची गई है। यहां पर आग बुझाने के लिए प्राप्त प्रबंध और ग्रीन पटाखे ही मिले। - जय नारायण, फायर ऑफिसर, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें