फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नशे की ओवरडोज से बलविंदर की मौत, दो बच्चों का था पिता

विज्ञापन
शव गृह के बाहर मौजूद मृतक के परिजन। 
विज्ञापन
सिरसा। जिले के गांव बणी प्रथम में एक युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। मृतक का शव सड़क किनारे झाडियों में मिला। सोमवार दोपहर को नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक बलविंद्र शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव बणी प्रथम निवासी बलविंदर (32) चिनाई मिस्त्री का काम करता था। कुछ समय पहले वह बुरी संगत के कारण नशा करने लग गया। रविवार को सुबह बलविंद्र घर से बाहर चला गया। दोपहर को गांव से कुछ ही दूरी पर गश्त कर रहे पुलिस राइडर ने सड़क किनारे एक बाइक खड़ी देखी।

पुलिस ने बाइक के संबंध लोगों से पूछा तो पता चला कि यह बाइक बणी के बलविंदर की है। इसके बाद ग्रामीण व पुलिस सड़क किनारे झाड़ियों में गई तो वहां बलविंद्र का शव मिला। इसके बाद करिवाला चौकी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया। जांच अधिकारी सुनील कुमार का कहना है कि मृतक के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें