पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी।
सिरसा। सीआईए सिरसा पुलिस ने गांव कोटली में स्थित एक घर से सोने की बालियां व 20 हजार रुपये की नगदी चोरी की गुत्थी को सुलझाते हुए दो युवकों को काबू किया है। युवकों की पहचान राजेंद्र उर्फ संदीप व शमशेर उर्फ शेरा निवासी गांव कोटली के रूप में हुई है।
पूछताछ के दौरान दोनों युवकों की निशानदेही पर सोने की बालियां बरामद कर ली गई हैं। सीआईए प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रेम कुमार ने बताया कि कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवक नशा करने के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि कोटली निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि एक मई को घर पर ताला लगाकर किसी काम के सिलसिले में शहर चली गई थी।
दोपहर में वापस घर पर आकर देखा तो मकान के ताले टूटे हुए मिले और घर का सामान बिखरा हुआ पड़ा था। घर में रखे संदूक को चेक किया तो उसमें से दो सोने की बालियां व 20 हजार रुपये की नगदी गायब मिली। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ डिंग थाना में चोरी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान रविवार को सीआईए की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गांव कोटली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड भी खंगाला जा रहा है।