फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नकली दूल्हा-दुल्हन खड़ा कर पुलिस को दिया चकमा, गाड़ी पर लिखे नाम ने खोल दी पोल

विज्ञापन
सिरसा। बाल विवाह रुकवाते हुए पुलिस टीम व सुनील जागलान। संगठन
विज्ञापन
- परिजनों ने असली नाबालिग दूल्हा-दुल्हन को छिपाकर बालिगों को पहनाए शादी के जोड़े, खुलासा होने पर बाल विवाह रुकवाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पुलिस की नजरों से बचने के लिए बाल विवाह के नए-नए तरीके ढूंढे जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला रविवार को पंडितों वाली ढाणी में सामने आया। पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़की और लड़के पक्ष के लोगों ने बालिग युवक-युवती को दूल्हा-दुल्हन बनाकर पेश कर दिया, लेकिन सच्चाई छिप न सकी। पुलिस ने आसपास मौजूद बच्चों से पूछताछ और वर पक्ष की गाड़ी पर लगे पम्फलेट पर लिखे दूल्हा-दुल्हन के नाम के आधार पर पड़ताल कर बाल विवाह का पर्दाफाश कर दिया। लड़के की उम्र करीब साढ़े 17 साल और लड़की 15 वर्ष पाई गई।
पंडितों वाली ढाणी में राजस्थान के एक गांव से बरात आई थी। सामाजिक संगठन सेल्फी विद डॉटर की टीम को पता चला कि दूल्हा-दुल्हन नाबालिग हैं। पुलिस को साथ लेकर टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले ही दोनों पक्षों ने असली नाबालिग दूल्हा-दुल्हन को छिपा दिया और उनकी जगह बालिग युवक और युवती को शादी के जोड़े पहनाकर पेश कर दिया। पहली नजर में पुलिस इस छलावे को समझ नहीं पाई और सामान्य विवाह मानकर लौटने लगी।
विज्ञापन

सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन के निदेशक सुनील जागलान और उनकी टीम ने हार नहीं मानी। मौके पर खड़ी वर पक्ष की एक गाड़ी पर नजर पड़ी। उस पर लड़के और लड़की के असली नाम लिखे थे। वहां मौजूद बच्चों से बातचीत की गई। इससे पता चला कि असली दूल्हा और दुल्हन नाबालिग हैं। इसके बाद परिजनों ने भी सच्चाई स्वीकार कर ली। थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि पहले दोनों पक्षों ने शादी से इन्कार किया था। उन्होंने इसे सगाई समारोह बताया। सोमवार को नाबालिगों को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर काउंसिलिंग करवाई जाएगी। समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

भीड़ के बीच शांतिपूर्ण कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान मौके पर करीब 300 लोगों की भीड़ मौजूद थी। सेल्फी विद डॉटर फाउंडेशन की टीम ने आपसी संवाद का रास्ता चुना। निदेशक सुनील जागलान और ट्विंकल पंवार ने लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणाम बताए। परिजनों को बच्चों के भविष्य के बारे में समझाया। इसका असर यह हुआ कि परिजनों ने खुद ही नाबालिग लड़के और लड़की को सबके सामने ला खड़ा किया।
विज्ञापन


शुरुआत में मौके पर नाबालिगों की जगह बालिग युवक-युवती को पेश किया गया। आयोजन को शादी के बजाय सगाई बताया गया। टीम ने गहराई से जांच की तो पता चला कि राजस्थान के एक गांव से वर पक्ष आया था और दूल्हे की उम्र करीब साढ़े 17 साल थी। लड़की की उम्र 15 साल पाई गई। विवाह रुकवा दिया गया है। मामला जांच के लिए सदर थाना पुलिस को सौंप दिया है।

- सुखबीर सिंह, डीएसपी मुख्यालय, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें