फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बाबा रामदेव पैदल फेरी डाक यात्रा की शुरुआत

Sun, 01 Feb 2026 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
डिंग । डिंग मंडी से रुणेचा धाम के लिए  पैदल डाक ध्वजा को रवाना करते हुए। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
फोटो-20 संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


डिंग मंडी। पंच परमेश्वर धाम, डिंग मंडी में आयोजित रामदेव मेले के समापन के उपरांत शनिवार को बाबा रामदेव पैदल यात्रा संघ की ओर से डिंग मंडी से रुणेचा धाम के लिए 40वीं पैदल फेरी डाक यात्रा शनिवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। सुबह सवा आठ बजे मंदिर प्रांगण में विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात बाबा रामदेव के जयकारों के बीच डाक ध्वजा को यात्रा के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
विज्ञापन

यात्रा में बाबा रामदेव के भक्त मास्टर सुभाष पुनिया, विनोद मईया, मुकनाराम गोदारा, अनिल खलेरी, राधेश्याम, आशीष कुमार, प्रताप बैनीवाल, देवेंद्र कुमार, कालू राम, भरत सिंह और आर्यन सहित कुल 15 श्रद्धालु शामिल हुए। उन्होंने बताया कि यह पैदल यात्रा बाबा रामदेव के प्रति आस्था, विश्वास और सेवा भाव का प्रतीक है, जिसे वे कई वर्षों से निरंतर निभा रहे हैं। यात्रियों ने रुणेचा धाम तक सुरक्षित पहुंचने और यात्रा सफल होने की कामना के साथ डाक ध्वजा को आगे बढ़ाया। इस आयोजन ने स्थानीय लोगों में धर्म और श्रद्धा के प्रति उत्साह को और अधिक बढ़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें