फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा प्रीतम सिंह संगत के दिल में आत्मिक तौर पर जीवित : जगतार सिंह

विज्ञापन
सिरसा।गुरुद्वारा चिल्ला साहेब में आयोजित कार्यक्रम में रक्तदानियों को सम्मानित करते हुए आयोजक।
विज्ञापन
सिरसा। बाबा प्रीतम सिंह की 14वीं बरसी गुरुद्वारा चिल्ला साहिब में शनिवार को मनाई गई। जत्थेदार कार सेवा गुरुद्वारा चिल्ला साहिब ट्रस्ट सिरसा के चेयरमैन बाबा जगतार सिंह ने बताया कि गुरुद्वारा चिल्ला साहिब के जत्थेदार बाबा प्रीतम सिंह ने कार सेवा के माध्यम से संगतों से न केवल गुरुद्वारा चिल्ला साहिब, गुरु गोबिंद सिंह गुरुद्वारा सिरसा में, गांव माधोसिंघाना में, नोहर में कबूतरसर और साहवा राजस्थान में गुरुद्वारा नानक टिल्ला का निर्माण करवाया।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने वहां संगतों के रहने, लंगर का प्रबंध करने के साथ-साथ शिक्षण संस्थाओं के रूप में दो स्कूलों का भी निर्माण करवाया। ऐसे संत अविनाशी होते हैं और आज भी संगतों के दिल, दिमाग एवं कर्म में, आत्मिक तौर पर जीवित है। इस दौरान जिले, हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्थान, हिमाचल से संगत पहुंची।
ज्ञानी हरविंद्र सिंह ने गुरबाणी से संगतों को निहाल किया। वहीं रागी ढाडी जत्थों ने भी गुरबाणी का गुणगान किया। इस दौरान दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंद्र सिंह सिरसा ने पूर्व जत्थेदार के नाम पर कार सेवा गुरुद्वारा चिल्ला साहिब ट्रस्ट की ओर से संचालित बाबा अजीत सिंह चैरिटेबल अस्पताल के कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने अपने निजी कोष से अस्पताल में आंखों की जांच के लिए मशीनें, उपकरण उपलब्ध करवाए और अस्पताल में अन्य सेवाओं के साथ-साथ इस सेवा की भी शुरूआत की। अलग-अलग गांवों की संगतों ने इस अवसर पर लंगर-भंडारे की व्यवस्था की। इस मौके पर उनके साथ ट्रस्ट के पदाधिकारी बाबा बेअंत सिंह, बाबा नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह विर्क सरपंच, अरविंद्र सिंह, सेवादार निर्मल सिंह, तरनदीप सिंह, गुरमेज सिंह, लखविंद्र सिंह, जगराज सिंह, करण सिंह उपस्थित रहे।


शिविर में 600 से अधिक मरीजों की हुई जांच
अस्पताल के प्रशासक जतिंंद्र सिंह मिलाप ने बताया कि आयोजित मेडिकल जांच शिविर में डाॅ. एसपी सिंह, डाॅ. महीप बंसल, डाॅ. राजेंद्र सिंह सरां, डाॅ. शरणदीप भुल्लर, डाॅ. मंजू गर्ग, डाॅ. जितेंद्र चीमा, निहारिका भाटिया ने अपनी सेवाएं देते हुए 600 से अधिक मरीजों की जांच की। कार सेवा गुरुद्वारा चिल्ला साहिब ट्रस्ट की ओर से मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं। इस अवसर पर वरदान चैरिटेबल ब्लड बैंक की टीम ने लगाए गए रक्तदान शिविर में 150 से अधिक संगतों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें