फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर किया खुदकुशी

विज्ञापन
इंजीनियरिंग छात्र अंशु राय। फाइल फोटो। - फोटो : SIRSA
विज्ञापन
फाफामऊ (प्रयागराज)। बीबीएस ग्रुप ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नालाजी के बीटेक छात्र ने मंगलवार की रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बुधवार को सुबह सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र ने रात भर किसी से चैटिंग की थी। उसने अपने व्हाट्स एप के स्टेटस में लिख दिया था कि मौत मेरा खाना, मौत मेरा नाश्ता, मौत मेरा शौक और मौत मेरा मनोरंजन। सूचना पर घर वाले पहुंच गए।
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के सुरदापान राजा दीप गढ गांव के रहने वाले सूर्यभान राय का बेटा अंशू राय (20 पुत्र बीबीएस इंजीनियरिंग कालेज में बीटेक फाइनल ईयर का छात्र था। वह शान्तिपुरम के लक्ष्मीपुरम मुहल्ले में शिवराज सिंह के मकान में रूम पार्टनर अश्वनी पाण्डेय के साथ रहता था। वह मंगलवार की रात क्रिकेट मैच देखने के बाद पडोसी छात्र सर्वेश कुमार के कमरे में पढ़ने के लिए गया। करीब दो बजे रात जब सभी छात्र सो गए तो उसने सीढ़ी में लगे एंगल में गमछा को गले में बांधकर फांसी लगा लिया। सुबह सोकर उठे छात्रों ने देखा तो हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज राजेश मौर्य ने बताया कि वह एक बजे रात तक मोबाइल फोन से किसी से चैट कर रहा था। रात में ही उसने अपने व्हाट्सएप स्टेटस में मौत मेरा नाश्ता, मौत मेरा खाना, मौत मेरा मनोरंजन, मौत मेरा शौक, मौत मेरा जीवन आदि लिखा था। पुलिस ने इसकी सूचना कालेज के निदेशक एवं छात्र के परिजनों को दी। सूचना पाकर छात्र के परिजन पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि जांच की जाएगी कि वह किससे चैट कर रहा था। घर वाले तहरीर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें