फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
सिरसा।सफाई अ​भियान के तहत पौधरोपण करते हुए नगर परिषद की टीम। सूचना विभाग
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत नगर परिषद और नगर पालिकाओं की टीमें आमजन को स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक कर रही हैं। साथ ही टीमों की ओर से रिहायशी क्षेत्रों, बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और पार्कों की नियमित सफाई, डोर टू डोर कूड़ा-कचरा उठाने, साथ ही गीले और सूखे कचरे का अलग-अलग संग्रह, डस्टबिन और कूड़ेदान की व्यवस्था, नालों-नालियों की सफाई, पॉलीथीन का उपयोग न करने, खुले में कचरा फेंकने पर रोकथाम और लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है।
विज्ञापन


अतिरिक्त उपायुक्त वीरेंद्र सहरावत ने बताया कि नगर परिषदों और नगर पालिकाओं की टीमें स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचा कर जागरूकता का भी काम कर रही है। इसके अलावा पार्कों व सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण भी किया जा रहा है ताकि शहर हरा भरा व सुंदर नजर आए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक निरंतर प्रक्रिया है, जिसमें हर व्यक्ति को अपना योगदान देना होगा तभी हमारे शहर साफ व सुंदर नजर आएंगे। उन्होंने बताया कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलेगा। इसे सुचारू रूप से लागू करने के लिए संबंधित अधिकारियों की बैठक भी ली गई है और साथ ही चल रहे हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत प्रतिदिन की गतिविधियों की समीक्षा भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें