आटो को जांच के लिए रोकते पुलिसकर्मी।
- फोटो : Sirsa
मंगलवार को ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने बस स्टैंड के पास गलत दिशा से आने वाले ऑटो और निर्धारित जगह पर ऑटो न रोकने पर उनके चालान काटे। ट्रैफिक एसएचओ इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने कॉलेज के आगे खड़े वाहनों के कारण ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होने पर कॉलेज प्राचार्य से बात की। कॉलेज प्राचार्य रामकुमार ने बताया कि उनके पास कॉलेज में वाहन खड़ा करने के लिए फीस भरते समय पार्किंग फीस जमा करवाई जाती है। जो छात्र फीस नहीं भरता है उसे कॉलेज में वाहन अंदर नहीं लाने दिया जा रहा। लेकिन कुछ ही समय में इनकी भी पार्किंग की व्यवस्था कर दी जाएगी। जिसके बाद एसएचओ ने बस स्टैंड केे बाहर रूक कर ऑटो चालकों को देखा और वहां पर जाम लगाने वाले तथा गलत दिशा से आ रहे चालकों कर चालान काटना शुरू कर दिया। बहादुर सिंह ने बताया कि जब ऑटो चालकों के लिए अलग से बैरियर लगा दिए गए हैं, जिससे ऑटो चालक बिना सड़क पर जाम लगाए एक ओर से निकल सकता है। गलत दिशा में आ रहे करीब 14 चालकों के ऑटो का चालान किया और परमिट ना पाए जाने पर लगभग पांच चालकों के ऑटो इंपाउंड कर दिए।
जो कोई भी ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करेगा उससे सख्ती से पेश आया जाएगा। शहर में कोई जाम की स्थिति ना बने इस लिए निरंतर चालान काटे जा रहे हैं तथा सभी ऑटो तथा टैक्सी चालकों को समय समय पर निर्देश भी दिए जा रहे हैं।
- इंस्पेक्टर बहादुर सिंह, एसएचओ ट्रैफिक पुलिस सिरसा।