ईद पर्व पर एक दूसरे से गले मिलते मुस्लिम समाज के लोग।
- फोटो : Sirsa
रानियां रोड स्थित ईदगाह में सोमवार को ईद उल अजहा के पावन पर्व पर सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम समाज के बच्चे, बूढ़े और नौजवान ने नमाज अदा की। सोमवार सुबह 7 बजे नमाज अदा करने मुस्लिम समाज के लोग ईदगाह पहुंचे और 8 बजे मौलाना मुफ्ती मोहम्मद कासिम साहब ने नमाज अदा करवाई। नमाज से पहले मुफ्ती साहब ने कुर्बानी बारे तकरीर की और नमाज के बाद खुतबा पढ़ा गया तथा अल्लाह तालाह से देश दुनिया में अमन शांति की दुआ की गई। इस अवसर पर हरियाणा मुस्लिम खिदमत सभा के जिलाध्यक्ष ताज मोहम्मद मिर्जा ने सभी को ईद उल अजहा, स्वंतत्रता दिवस व रक्षा बंधन की बधाई दी और कहा कि हमें यह पर्व शांति एवं भाईचारे के साथ मनाना चाहिए। इस दिन हमें अपने तमाम द्वेष को भूलाकर एक नई शुरुआत करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह त्योहार हमें भाईचारे का संदेश देता है। वर्तमान में पर्यावरण का स्तर निरंतर गिर रहा है, इसलिए पेड़ पौधे लगाकर उनकी देखभाल करना ही राष्ट्र व सृष्टि के प्रति सच्ची कुर्बानी होगी। इस मौके पर हाजी यूसफ खान मलिक, डॉक्टर हलीम अख्तर, अली हुसैन, हनीफ मोहम्मद, कासिम, यासीन भाई, निजामुद्दीन, इस्लामुद्दीन, अनवर, याकूब, खुशरीद असगर, अकबर, सिकंदर, सलीम, बबलू खान, मुमताज व महबूब मौजूद थे।