फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में घुसकर दुराचार के प्रयास पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेगू रोड पर परशुराम धर्मशाला के समीप स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को अभिभावकों ने प्राचार्य के सामने जमकर हंगामा किया। उन्होंने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। बुधवार को इस स्कूल में एक युवक छात्राओं के शौचालय में घुस गया था। उसने चाकू के बल पर एक छात्रा के साथ दुराचार का प्रयास किया।
विज्ञापन


 जब छात्रा और उसकी सहेली ने चिल्लाना शुरू किया तो युवक वहां से फरार हो गया। प्रबंधन इतना लापरवाह है कि उन्होंने अभी तक अज्ञात युवक के खिलाफ केस तक दर्ज नहीं करवाया है।

इस मामले में हंगामे के बाद बृहस्पतिवार को जिला मौलिक शिक्षा अकिारी ने स्कूल का दौरा कर बैठक ली और साथ ही एक कमेटी का गठन किया गया, जो हर एक घंटा बाद स्कूल परिसर की जांच करेगी। उधर, बृहस्पतिवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक  से सुरक्षा के कडे़ प्रबंध करने और हरियाणा शिक्षा बोर्ड के सचिव से स्कूल में स्थापित ओपन बोर्ड के केंद्र को रद करने की मांग की गई है।
विज्ञापन


    इन दिनों राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दाखिलों की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में छात्राओं के साथ उनके अभिभावक भी आ रहे हैं। दूसरी ओर यहां पर इसी स्कू ल में ओपन बोर्ड का अध्ययन केंद्र भी है, जिसके चलते छात्र भी पूछताछ के लिए आते हैं। बुधवार दोपहर को कोई युवक शौचालय में जाकर छिप गया और जैसे ही एक छात्रा वहां पर पहुंची को युवक ने चाकू दिखाकर उसके साथ दुराचार का प्रयास किया।

 छात्रा के शोर मचाने पर युवक छत के रास्ते से भाग गया। बाद में छात्राएं और अध्यापिकाएं मौके पर पहुंची और महिला पीसीआर को फोन पर महिला पुलिस को मौके पर बुलाया। प्राचार्या उर्मिल मोंगा की ओर से पुलिस अधीक्षक मितेश जैन को पत्र लिखकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की गई। बृहस्पतिवार सुबह महिला पीसीआर स्कूल के आसपास गश्त करती रही। उधर छात्रा के परिजन स्कूल में पहुंचे और हंगामा किया। प्राचार्या ने उन्हें समझा बुझाकर शांत किया और साथ ही स्कूल में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने की बात कही।

गेट पर तैनात किए कर्मचारी
प्राचार्या उर्मिल माेंगा ने पत्रकाराें से बातचीत करते हुए कहा कि छात्रा के परिजनों को सुरक्षा कड़ी करने का आश्वासन दिया गया है। इस घटना के बारे में डीईओ कुमकुम ग्रोवर को लिखित में भेज दिया गया है और साथ ही एसपी को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की गई है।

 उन्होंने बताया कि स्कूल में ओपन बोर्ड का स्टडी सेंटर है ऐेसे में छात्र पूछताछ के लिए आते हैं साथ ही इन दिनों दाखिलों को दौर है तो छात्राआें के साथ उनके अभिभावक भी आते हैं। उधर सुबह मुख्य द्वार पर एक महिला और एक पुरुष कर्मचारी तैनात मिला। स्कूल के  अन्य गेट पर ताले डाले हुए थे। स्कूल में पूरी जांच पड़ताल के बाद ही जाने दिया जा रहा था।

हर स्कूल में बनेगी जांच कमेटी
इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार और डिप्टी डीईओ सुरेंद्र शर्मा स्कूल पहुंचेे और सबसे पहले उन्होंने प्राचार्या से बातचीत कर घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

स्टाफ और चपरासियों से बातचीत कर जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इस घटना को देखते हुए एक कमेटी का गठन कर दिया गया है जो हर घंटे के बाद खाली कमरों, प्रयोगशालाओं, शौचालयों, छत आदि का निरीक्षण करेगी। यही व्यवस्था अन्य स्कूलों में भी लागू की जाएगी। साथ ही स्कूल गेट पर कर्मचारियाें को तैनात कर दिया गया है।

दाखिले के बहाने आया होगा युवक
डीईईओ सुरेश कुमार ने बताया कि इन दिनों दाखिले जारी है। युवक भी दाखिला कराने के बहाने स्कूल में घुसा होगा। युवक छत से आया या गेट से प्रवेश किया यह जांच का विषय है। एसपी को पत्र लिखकर स्कूल के बाहर सुरक्षा कड़ी करने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि महिला पीसीआर की गश्त हो रही है और अब महिला पुलिसकर्मी स्कूल के बाहर तैनात रहेंगी।

 उन्होंने बताया कि ओपन बोर्ड का स्टडी केंद्र होने के कारण युवक स्कूल में जानकारी हासिल करने के लिए आते रहते हैं जिससे अव्यवस्था होती है। ऐसे में इस केंद्र को बंद करने के लिए बोर्ड सचिव को पत्र लिखा गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है। युवक कौन था अभी तक पता नहीं लगा है।

पुलिस में नहीं दी शिकायत
इस मामले में स्कूल प्रशासन ने महिला पुलिस पीसीआर को फोन पर तो सूचित किया और बाद में एसपी को पत्र लिखकर सुरक्षा की मांग की गई, जबकि स्कूल से सौ दो मीटर दूरी पर स्थित कीर्ति नगर चौकी पुलिस को इस बारे में कोई सूचना नहीं दी गई। चौकी पर कार्यरत एएसआई वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें कोई शिक ायत नहीं मिली है। स्कूल के पास महिला पीसीआर भी अधिकारियों के आदेश पर तैनात की गई है।


--------------------------------------------
फोटो विवरण:10एसआईआरपी10:सिरसा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का मुख्यद्वार जो खुला हुआ मिला।

फोटो विवरण:10एसआईआरपी11:सिरसा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को घटनास्थल का दौरा करने आए डीईईओ सुरेश कुमार और डिप्टी डीईओ सुरेंद्र शर्मा।
विज्ञापन


फोटो विवरण:10एसआईआरपी12:सिरसा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के द्वितीय गेट पर सुरक्षा को लेकर तैनात महिला और पुरूष कर्मचारी।

फोटो विवरण:10एसआईआरपी13:सिरसा के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का पिछला गेट जिस पर वीरवारक ो ताला डाल दिया गया ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें