फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कालांवाली में 13 वर्षीय किशोर को अगवा करने की कोशिश, गैस स्प्रे और लाइटर से किया हमला

Mon, 12 May 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 अंकुश वर्मा अपने पिता राजेंद्र वर्मा के साथ. संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालांवाली। शहर के वार्ड नंबर 5 में रविवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसमें दो अज्ञात युवकों ने एक 13 वर्षीय किशोर को अगवा करने की कोशिश की। आरोपियों ने किशोर के चेहरे पर गैस स्प्रे और लाइटर का प्रयोग किया, जिससे उसके चेहरे और बालों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा।घटना की सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी।

किशोर अंकुश वर्मा के पिता राजेंद्र वर्मा ने बताया कि वह सिरसा में गाड़ियों की सीट कवर बनाने का काम करता है। वह आप्रेशन होने के कारण रविवार को घर पर ही थे। रविवार को दोपहर करीब सवा 3 बजे उसका बेटा अंकुश वर्मा गली में कचरा फेंकने के लिए बाहर गया था। तब काले रंग की बाइक पर दो युवक उसके घर से दो-तीन घर आगे खड़े थे।
विज्ञापन


दोनों युवकों ने काले रंग का पजामा व काले रंग की टी-शर्ट डाल रखी थी और बाइक चालक ने काले रंग की टोपी भी पहन रखी थी। उनके पास एक बड़ा थैला था। जैसे ही अंकुश बाहर निकला, युवकों ने थैले से गैस स्प्रे निकाली, उस पर लाइटर जलाया और एक रूमाल पर किसी रसायन को लगाकर उसके मुंह पर रखने की कोशिश की। अंकुश ने साहस दिखाते हुए युवकों को धक्का मारा और घर की ओर भागकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर आरोपी बाइक लेकर भाग गए।

इस हमले में अंकुश के कुछ बाल और पलकों के हिस्से जल गए तथा उसके मुंह का एक भाग आग की चपेट में आ गया। परिजनों ने तुरंत उसे नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन




::::::::::::::::::::::::::::



पुलिस खंगाल रही है मुख्य सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरा

घटना के बाद कालांवाली पुलिस घर के आस-पास और तख्तमल रोड, दादू रोड सहित मुख्य सड़कों पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है। भारत-पाक युद्ध के कारण अधिकतर सीसीटीवी कैमरे बंद मिलने के कारण भी युवकों को ढूंढने में मुश्किल हो रही है। बताया जा रहा है कि गत रात्रि भी दो अज्ञात बिना नंबर की बाइक सवार युवकों ने मोबाइल छीनने की भी कोशिश की थी। पुलिस उनके बारे में भी जांच-पड़ताल कर रही है। इस संबंध में कालांवाली शहर पुलिस चाैकी प्रभारी सुनीली सोढ़ी ने बताया कि उक्त मामला उनके संज्ञान में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। साथ में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें