फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शादीशुदा महिला के साथ रहने के चलते युवक पर हमला

Sat, 28 Nov 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
दूध व सब्जी लेकर घर लौट रहा था युवक, सात आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। ऐलनाबाद के वार्ड नंबर छह में एक युवक पर धारदार हथियार से हमला हुआ। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
सुनील कुमार ने पुलिस को बताया कि वह पेंटर का काम करता है। उसकी बातचीत मंजू से होने लगी थी जो वीडबिराना, नोहर की रहने वाली है। मंजू पहले कृष्ण के साथ विवाहित थी जो शरेकां गांव का रहने वाला है।
आपसी मनमुटाव के कारण मंजू और कृष्ण अलग रहने लगे थे। बाद में परिजनों की सहमति से सुनील और मंजू पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे।
इक्कीस नवंबर की रात सुनील दूध और सब्जी लेकर किराये के मकान जा रहा था। रेलवे स्टेशन से अनाज मंडी की तरफ जाते समय उसका रास्ता रोका गया। मुखराम, कृष्ण, श्रवण, अमन, राजेश उर्फ घोटिया और दो अन्य लोगों ने हमला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमन ने गंडासी से उसके सिर पर वार किया। श्रवण ने लोहे की रॉड से हमला किया। अन्य लोगों ने डंडों से मारापीटा और आरोपी मौके से फरार हो गए। जांच अधिकारी ललित कुमार ने बताया कि ऐलनाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें