फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गांव अलीका में वार्ड सदस्य पर तेजधार हथियार से हमला

Tue, 21 Jul 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
नशा बेचने से रोकने पर हमला करने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

डबवाली। गांव अलीका में सोमवार सुबह वार्ड नंबर-11 के सदस्य गुरमीत सिंह पर दो युवकों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इससे उन्हें सिर, हाथ और बाजू पर गंभीर चोटें आईं।

सोमवार सुबह करीब 8 बजे गुरमीत सिंह अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान गांव के दो युवक कुलदीप और आकाश मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने पहले गुरमीत सिंह के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर दोनों युवकों ने तेजधार हथियार से उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले में गुरमीत सिंह के सिर, हाथ और बाजू पर गंभीर चोटें आईं। राहगीर गुरविंदर सिंह ने तुरंत उन्हें डबवाली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घायल गुरमीत सिंह ने आरोप लगाया है कि उन्होंने गांव में नशा बेचने की गतिविधियों का विरोध किया था और आरोपी युवकों को ऐसा करने से रोका था। इसी रंजिश के चलते दोनों ने उस पर हमला किया।
शहर थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि घायल का बयान दर्ज करने के बाद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें