फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सरेबाजार दुकानदार की गर्दन पर दातर से वार, हालत गंभीर

Tue, 28 Jul 2026 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
घायल दुकानदार अस्पताल में भर्ती, हमलावर हथियार लहराते हुए भाग निकले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर में सोमवार रात 10-12 युवकों ने एक दुकानदार पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। हमले में दुकानदार की गर्दन पर गहरा घाव हो गया। सड़क पर खून बिखर गया। दुकानदार की हालत गंभीर है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए भाग निकले। सरेबाजार हुई इस घटना को देखकर दुकानदार दहशत में आ गए।
शहर के गुरु तेज बहादुर बाजार स्थित इंद्रजीत वाली गली में रात करीब साढ़े 8 बजे तेजधार हथियारों से लैस 10-12 युवक आए। इसके बाद वे लेमिनेशन की दुकान चलाने वाले बाजीगर मोहल्ले के रमेश कुमार उर्फ करतार सिंह की दुकान पर पहुंचे। इस दौरान रमेश दुकान बंद कर घर जाने की तैयारी में था।
विज्ञापन

हमलावरों ने दुकानदार रमेेश पर हमला बोल दिया दिया। इसी बीच एक हमलावर युवक ने रमेश की गर्दन पर वार कर दिया। इससे उसकी गर्दन पर गहरा घाव हो गया। दुकानदार के खून से लथपथ होने के बाद उसे मृत समझकर सभी हमलावर मौके से भाग निकले।
इसके बाद आसपास मौजूद दुकानदारों की भीड़ जुट गई। दुकानदारों ने आनन-फानन रमेश कुमार को निजी अस्पताल में पहुंचाया। अस्पताल में दुकानदार को खून चढ़ाया जा रहा है। इस संबंध में शहर थाना प्रभारी राजेश सिंह का कहना है कि अभी दुकानदार रमेश कुमार का इलाज चल रहा है। उसकी हालत बेहद गंभीर है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन

घायल रमेश कुमार के पिता बिंदर ने बताया कि दो माह पहले पड़ोस में बच्चों को लेकर कहासुनी हुई थी। हालांकि, इस मामले में राजीनामा हो गया था। अस्पताल पहुंचीं रमेश की मां बब्बी कौर का रो-रोकर बुरा हाल है। रमेश तीन भाइयों में सबसे छोटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें