फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डायल-112 टीम पर हमला, दो एसपीओ घायल

Tue, 21 Jul 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी फरार, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

ऐलनाबाद। घरेलू विवाद की सूचना पर कार्रवाई के लिए पहुंची डायल-112 की ईआरवी टीम पर एक युवक ने हमला कर दिया। आरोपी ने पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी से मारपीट की। इससे दो एसपीओ घायल हो गए। हमले के दौरान एक एसपीओ की वर्दी भी फाड़ दी गई। घटना के बाद आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकला।

पुलिस के अनुसार 20 जुलाई की रात करीब 12 बजे डायल-112 पर सूचना मिली कि ऐलनाबाद की ढाणी बच्चन सिंह कॉलोनी में एक युवक अपने परिजनों के साथ मारपीट कर रहा है और घर का सामान तोड़ रहा है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर ईआरवी पर तैनात इंचार्ज ईएचसी रमेश कुमार, एसपीओ सुखराज व चालक एसपीओ विक्रम सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने जब आरोपी को समझाने और रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए लाठी से हमला कर दिया।
हमले में एसपीओ विक्रम सिंह और एसपीओ सुखराज घायल हो गए, जबकि विक्रम सिंह की वर्दी भी फट गई। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे की हालत में था और मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

बाद में आरोपी की पहचान धीरज पुत्र रमेश्वर दयाल निवासी ढाणी बच्चन सिंह, ऐलनाबाद के रूप में हुई। थाना प्रभारी प्रगट सिंह का कहना है कि एसपीओ विक्रम सिंह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें