फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: वृद्धा पर फावड़े से हमला, गंभीर घायल, चाचा-भतीजे पर प्राथमिकी

Sun, 10 May 2026 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऐलनाबाद। गांव ढाणी मिठनपुरा में पारिवारिक विवाद के चलते 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर फावड़े से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर चाचा-भतीजे के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


एएसआई कुलदीप ने बताया कि पीड़िता दीपोबाई ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 8 मई की शाम करीब 4:15 से 4:30 बजे के बीच उसकी बहू विन्द्र और उसके देवर शेर सिंह के बेटे राजेन्द्र सिंह के बीच कहासुनी हो गई थी। जब वह दोनों को छुड़वाने के लिए मौके पर पहुंची। तभी उसका देवर शेर सिंह फावड़ा लेकर आ गया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि शेर सिंह और उसके बेटे राजेन्द्र सिंह ने उनके साथ गाली-गलौच की और शेर सिंह ने फावड़े से उसके सिर पर वार किया। वहीं, राजेंद्र ने उसे पकड़ने का प्रयास किया जिससे वह जमीन पर गिर गई। इसके बाद दोनों ने उसके साथ मारपीट की और मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

घटना के बाद परिजनों ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ऐलनाबाद में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल सिरसा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें