फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चोरी दर चोरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, लगाया जाम

Sun, 10 May 2026 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
डिंग मंडी में ग्रामीणों से बातचीत करते हुए डीएसपी राजेश कुमार। संवाद 
विज्ञापन
बाजार बंद कर तीन घंटे तक दिया धरना, डीएसपी के आश्वासन पर खोला जाम
विज्ञापन

- 15 दिनों का पुलिस को दिया समय, रिकवरी नहीं होने से पीड़ितों को उठाना पड़ रहा नुकसान

फोटो - 25 से 28

संवाद न्यूज एजेंसी
डिंग मंडी। डिंग की पुरानी अनाज मंडी में क्षेत्र में लगातार बढ़ रहीं चोरी की घटनाओं को लेकर रविवार को ग्रामीणों और दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। चोरी की बढ़ती वारदात से परेशान ग्रामीणों ने बैठक बुलाकर पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। सभी ने एकजुट होकर विरोध स्वरूप बाजार बंद करने का निर्णय लिया और अपनी दुकानों के शटर बंद कर धरने पर बैठ गए व जाम लगा दिया।

जाम की सूचना मिलने के बाद डीएसपी राजेश कुमार व डिंग थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डीएसपी ने 20 सदस्यीय कमेटी के साथ बातचीत की और उन्हें आश्वस्त किया। डीएसपी के समझाने के बाद उन्होंने जाम खोलकर धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों व दुकानदारों ने चेतावनी दी कि 15 दिनों के अंदर यहीं हालात नहीं सुधरते हैं तो मुख्य हाईवे को जाम किया जाएगा। ग्रामीणों और व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया तथा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग उठाई।
इस प्रकार चला घटनाक्रम

सुबह करीब 10 बजे ग्रामीणों और दुकानदारों ने बैठक शुरू की। बैठक में सबसे पहले क्षेत्र में बढ़ रहीं चोरी की घटनाओं पर चर्चा की गई। ग्रामीणों ने कहा कि लगातार हो रहीं वारदात से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। बीते एक सप्ताह में डिंग मंडी में चार स्थानों पर चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। अब तक पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
इस दौरान ग्रामीण रामदत्त पुनिया, आजाद जाखड़, चेतराम फुटेला, कर्ण यादव और पवन सुथार ने अधिकारियों को बताया कि गांव में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि चोर अब छोटी-मोटी चोरी तक सीमित नहीं रहे बल्कि बड़ी घटनाओं को अंजाम देने लगे हैं। वहीं, चोरी की वारदात में आरोपी पकड़ लिया जाता है लेकिन पीड़ित की रिकवरी नहीं करवाई जाती है। इस कारण सामान के साथ पशुधन की वापसी तक नहीं हुई है। इससे पीड़ित को आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ रहा है। जहां इन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगे, वहीं, सामान की रिकवरी जरूर करवाई जाए। तीन घंटे तक यह सारा घटनाक्रम चला।

यह लिया गया निर्णय
- पुलिस को 15 दिन का समय दिया गया। ।
- मुख्य चौक चौराहों जहां पर वारदात का खतरा रहा है, सीसीटीवी लगाए जाएं।
- कोई भी संदिग्ध व्यक्ति घूमता हुआ नजर आए तो ग्रामीण पुलिस को सूचित करें।
- पुलिस की गश्त रात व दोपहर के समय बढ़ाई जाएगी।
यह बोले डीएसपी



डीएसपी राजेश कुमार ने कहा कि जहां जहां चोरी हुई है वहां जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच चल रही है। हर एंगल से जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


पंचायतों के सहयोग से लगाए जाएंगे सीसीटीवी

डीएसपी ने कहा कि ग्रामीण और पुलिस मिलकर काम करेगी। डिंग क्षेत्र में जहां पर संवेदनशील क्षेत्र है। वहां पर पंचायत के सहयोग से कैमरे लगाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि यदि घर से बाहर दो या तीन दिन के लिए जाते हैं तो कीमती सामान को साथ लेकर जाएं। इतना ही नहीं, पड़ोसी व अन्य परिजनों को बताकर जाएं ताकि वे मॉनिटरिंग करते रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें