फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बीमार बेटे को खाना देने आए गांव नेजाडेला के पूर्व सरपंच पर हमला, सिर पर आई गंभीर चोटें

Thu, 15 Jun 2023 09:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। निजी अस्पताल में दाखिल बीमार बेटे को खाना देने सिरसा आए नेजाडेला कलां गांव के पूर्व सरपंच से कुछ युवकों ने मारपीट की। इससे पूर्व सरपंच के सिर व हाथों पर चोटें लगी हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पूर्व सरपंच राकेश कुमार ने बताया कि उसका बेटा शहर के डबवाली रोड स्थित निजी अस्पताल में दाखिल है। रात को खाना देने के लिए स्कॉर्पियो से अस्पताल पहुंचा था। जैसे ही गाड़ी से उतर कर पानी की बोतल लेने के लिए गया तो एक कार से उसकी कार को टक्कर दे मारी। इसके बाद पांचों युवकों ने शराब के नशे में उससे गाली-गलौज की। उक्त युवकों ने अपने अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया और उससे मारपीट दी। इससे उसके सिर व हाथों पर चोटें लगी हैं। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस के आने से पहले उक्त युवक मौके पर फरार हो गए। पुलिस की पूछताछ के दौरान सरपंच राकेश कुमार ने बताया कि युवक अपने आपको रोहतक का बता रहे थे और गाड़ी से रिवाल्वर निकालकर लाने की बात कर रहे थे। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें