फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 50 हजार रुपये के विवाद में पूर्व पार्टनर पर किया हमला

Sat, 25 Jul 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। बरनाला रोड स्थित एक होटल में रुपये के लेनदेन में हुए विवाद में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला किया गया है। पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में गांव मीरपुर निवासी 24 वर्षीय रवि ने बताया कि उसका और सरस्वती कॉलोनी निवासी मदन का बरनाला रोड स्थित होटल रोज रॉयल में साझेदारी का कारोबार था। कुछ दिन पहले उसने साझेदारी समाप्त कर दी थी लेकिन उसके करीब 50 हजार रुपये मदन की तरफ बकाया थे।
विज्ञापन

23 जुलाई की रात करीब 9 बजे वह अपने दोस्त नितिन के साथ रुपये लेने होटल पहुंचा। होटल की सीढ़ियों पर उसकी मुलाकात अपने बहनोई अजीत से हो गई और दोनों बातचीत करने लगे। इसी दौरान मदन और उसका भांजा होशियार सिंह वहां पहुंचे।
विज्ञापन

आरोप है कि मदन ने रुपये मांगने पर धमकी देते हुए तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। हमले में घायल रवि को दोस्त नितिन उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें