फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बिजली चोरी रोकने गई टीम पर हमला, मोबाइल तोड़ा

Sat, 28 Nov 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसडीओ की शिकायत पर आरोपी उपभोक्ता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। गांव खाजाखेड़ा में बिजली चोरी पकड़ने गई बिजली निगम की टीम पर शुक्रवार को हमला हुआ। कुछ लोगों ने टीम के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। सदर थाना पुलिस ने एसडीओ गौरव की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसडीओ गौरव ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि निगम कर्मचारियों की टीम बिजली चोरी की जांच के लिए खाजाखेड़ा गई थी। टीम में जेई रमेश लाल, सहायक लाइनमैन सतनाम और एएलएम धर्मेंद्र शामिल थे।
विज्ञापन

संबंधित उपभोक्ता के परिसर में जांच के दौरान उपभोक्ता ने कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि उसने गाली-गलौच और मारपीट की। उपभोक्ता ने कर्मचारियों को जान से मारने की धमकियां भी दीं। इस दौरान एक कर्मचारी का मोबाइल फोन तोड़ दिया गया। निगम की टीम सरकारी आदेशों के तहत राजस्व की सुरक्षा के लिए कार्रवाई कर रही थी।
विज्ञापन

शिकायत में उपभोक्ता की पहचान प्रेम कुमार निवासी गांव खाजाखेड़ा के रूप में बताई गई है। जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी प्रेम कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना बिजली चोरी रोकने के प्रयासों में बाधा डालती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें