फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: देवर ने भाभी पर किया हमला, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी का आरोप

Thu, 23 Jul 2026 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऐलनाबाद। गांव बच्चन सिंह की ढाणी निवासी एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके देवर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। देवर पर मारपीट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। जांच अधिकारी उप निरीक्षक रतन सिंह ने इस मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

पूजा पत्नी मोहित कुमार ने पुलिस को शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई की रात करीब 10 बजे उनका देवर धीरज कुमार घर पहुंचा। धीरज ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। परिवार ने विरोध किया तो धीरज ने पूजा और उसके पति मोहित के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

पूजा जमीन पर गिर गईं जिससे दाहिने हाथ में चोट आई। जब दंपती जान बचाने के लिए घर से बाहर निकले तो आरोपी ने उनका रास्ता रोककर दोबारा मारपीट की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें