फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गांव डबवाली में घर में घुसकर हमला, पांच लोग घायल

Mon, 24 Jun 2024 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गांव डबवाली में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर हमला कर दिया और तेजधार हथियारों से लोगों को घायल कर दिया। हमले में घायल 5 लोगों को बठिंडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

डबवाली थाना पुलिस ने इस मामले में वीरपाल कौर निवासी गांव डबवाली की शिकायत पर शिवजोत उर्फ ज्योति निवासी गांव डबवाली, मानी निवासी मौजगढ़, हरजिंद्र सिंह निवासी गांव डबवाली, बिल्ला, पप्पू, सुनील, हरमीत उर्फ कद्दू, गोरी, सूरज, लक्ष्मण, भंवरा व तरसेम के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में वीरपाल कौर ने बताया कि 20 जून की रात को उपरोक्त आरोपी गाड़ियों में बैठकर उनके घर आए और उसकी ननद अमनदीप कौर पर पिस्तौल तानकर उससे मारपीट की। इसके बाद आरोपी उनके घर में घुस गए और दरवाजा बंद करके उसकी सास रणजीत कौर, ससुर शिवराज सिंह, उसके पति हरप्रीत सिंह व उस पर तेजधार हथियारों से हमला बोल दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गए। शोर मचाने पर लोग जब एकत्रित होने लगे तो आरोपी उनको जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें