फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: श्री खाटू श्याम धाम में भक्तों ने बाबा श्याम के साथ खेली फूलों और गुलाल की होली

विज्ञापन
श्री खाटू श्याम धाम में फाल्गुन महोत्सव में यात्रा निकालते हुए श्रद्धालु। 
विज्ञापन
सिरसा। रानियां रोड स्थित श्री खाटू श्याम धाम में एकादशी व द्वादशी फाल्गुन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर के प्रवक्ता दीपेश गोयल ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर फूलों से बाबा का भव्य दरबार सजाया गया। इस दौरान भक्तों ने बाबा श्याम के संग फूलों व गुलाल से होली खेली। मंदिर के पुजारी रामशरण गौतम, उमेश गर्ग व विजेंद्र ने संजीव गुप्ता व संजीव रातुसरिया के साथ मिलकर पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


इस मौके पर डाॅ. श्याम सुंदर गुप्ता, राकेश वत्स व स. मनदीप सिंह ने अपनी मधुर वाणी से गणेश वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया। इसके बाद चंदन चौक पुरावा-मंगल कलश सजावां, आओ-आओ ना बाबा जी म्हारे आंगणे, समाचार एक बांचज्यो, थांसु बहुत जरूरी काम ओ म्हारा खाटू वाला श्याम, तुम सझ धज के बैठे हो, किसी की नजर ना लगे श्याम सरकार, डाकिया जा रे, श्याम ने संदेशो दीजिये, भगत थारे दर्शन ने तरसे डाकिया जा रे आदि भजन गाकर रात भर श्रद्धालुओं को रिझाए रखा।

बाबा को छप्पन भोग लगाकर भंडारे का शुभारंभ किया गया। कीर्तन के बाद आरती हुई। आरती के बाद श्रद्धालुओं को खीर-चूरमे का प्रसाद वितरित किया गया। इससे पूर्व दोपहर को नोहरिया गेट से शुरू हुई शोभा यात्रा खाजाखेड़ा रोड से होते हुए मंदिर प्रांगण में पहुंची। शोभा यात्रा में श्रद्धालु ध्वज निशान उठाकर नृत्य करते हुए बाबा के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे।
विज्ञापन


इस मौके पर संजीव गुप्ता, प्रधान श्याम सुंदर गुप्ता, भारत भूषण गुप्ता, संजीव रातुसरिया, सुमित नुहियांवाली, रामकिशन तंवर, राकेश वत्स, सरदार मनदीप सिंह, राजेश बांसल, अनिल बांसल, शिवरत्न, रमेश गोयल, कपिल शर्मा, मोहित महेश्वरी, सुमित चौधरी, सन्नी चावला, राजेश बंसल, दीवांश गुप्ता, संतोष रातुसरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें