फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को निगम ने काटा ग्रीन बेल्ट से कनेक्शन, प्राइवेट कर्मचारी बुला ट्रस्ट सदस्यों ने दोबारा जुड़वाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। अनाज मंडी के समक्ष ग्रीन बेल्ट में निर्माण कार्य रुकवाने के बाद बीते दिन सोमवार देर शाम को बिजली निगम अधिकारियों की ओर से छापा मारकर कर ग्रीन बेल्ट के कनेक्शन को काटा गया था, लेकिन इसके बाद ही ट्रस्ट की ओर से प्राइवेट कर्मचारी को बुलाकर कनेक्शन को दोबारा से शुरू कर दिया। वहीं नोटिस जारी होने के बाद भी पार्क में अभी भी निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन

बता दे कि शहर के जनता भवन रोड स्थित ग्रीन बेल्ट में श्याम मंदिर बनाने को लेकर निर्माण कार्य चल रहा था। जिसके बाद आसपास के लोगों ने अवैध निर्माण होने की शिकायत अधिकारियों को दी। एसडीएम जयवीर यादव ने नगर परिषद ईओ को मामले की जांच सौंप दी। वहीं ईओ संदीप मलिक ने निर्माण कार्य पर रोक लगवा दी और जांच के बाद ही कार्य शुरू किए जाने के आदेश दिए थे। इसके बाद ग्रीन बेल्ट में ही बिजली निगम की टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से चल रहे बिजली कनेक्शनों को काट दिया और मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी। कनेक्शन कटने के कुछ समय बाद ही उक्त लोगों ने दोबारा से बिजली की तार जोड़ पार्क में बिजली सप्लाई शुरू कर दी। जबकि निर्माण कार्य भी अब तेजी से चल रहा है। श्याम चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से ग्रीन बेल्ट में श्याम मंदिर बनाने को लेकर निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।
शिकायतकर्ता बोला-अधिकारी नहीं कर रहे सुनवाई
वहीं शिकायतकर्ता कपिल गर्ग ने बताया की इस मामले को लेकर वह लगातार एसडीएम के संपर्क में है और एसडीएम ने मामले की जांच ईओ को सौंपी थी, लेकिन अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई है। इस मामले को लेकर वह पीएम, सीएम, डीसी और अन्य अधिकारियों को भी ट्वीट कर चुके है लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं हो पाई। बिजली का कनेक्शन कटने के बाद ही सप्लाई दोबारा से शुरू हो चुकी है। निगम अधिकारी भी मामले का संज्ञान नहीं ले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ग्रीन बेल्ट से कनेक्शन कटने का मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जानकारी ली जाएगी।
राजेंद्र सभ्रवाल, अधीक्षक अभियंता, बिजली निगम सिरसा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें