फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों की जरूरतों को पहचानने के लिए मूल्यांकन

विज्ञापन
सिरसा।राजकीय प्राइमरी स्कूल में स्क्रीनिंग के दौरान गतिवि​धियों में हिस्सा लेते बच्चे। विभाग
विज्ञापन
सिरसा। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से राज्य के सभी जिलों में निपुण हरियाणा मिशन के तहत बच्चों की विशेष जरूरतों की पहचान के लिए बाल दिवस उत्सव एवं राज्यव्यापी स्क्रीनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले में 523 राजकीय प्राइमरी विद्यालयों में शुक्रवार को दो दिवसीय मूल्यांकन शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम 15 नवंबर को भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

विद्यालयों में विशेष समावेशी गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें पहले दिन बच्चों ने अपनी समझ, सहभागिता और रचनात्मकता को प्रदर्शित किया। सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक शिक्षक अनुबंध एक के अनुसार गतिविधियां संचालित की गईं। 11 बजे तक अभिभावकों को भी विद्यालय में आमंत्रित किया गया।
इसके बाद दोपहर 1:30 बजे से शिक्षकों की ओर से निपुण हरियाणा टीचर एप और प्रशास्त-1 उपकरण के माध्यम से कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग की गई। स्क्रीनिंग प्रक्रिया में आवश्यकतानुसार विशेष शिक्षकों, मनोवैज्ञानिकों और काउंसलरों की मदद भी ली। शिक्षा निदेशालय के पत्र के अनुसार कई विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को दैनिक पढ़ाई समझने में कठिनाई होती है। इसके चलते उनकी सीखने की गति प्रभावित होती है। शिक्षकों की ओर से ऐसे बच्चों की पहचान समय पर नहीं हो पाती। इसी समस्या को दूर करने के उद्देश्य से विभाग ने राज्यभर में विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इस प्रकार चली आगे की प्रक्रिया


- दोपहर 1:30 बजे से स्क्रीनिंग प्रक्रिया शुरू हुई
- शिक्षकाें ने निपुण हरियाणा टीचर एप व प्रशस्त एप के माध्यम से स्क्रीनिंग की
- स्क्रीनिंग से प्राप्त डेटा के आधार पर बच्चों की शैक्षणिक जरूरतें चिन्हित की
- आवश्यक होने पर स्पेशल एजुकेटर एवं काउंसलरों की सहायता ली
-


समावेशी गतिविधियों का ये रहेगा उद्देश्य
- बच्चों में संवेदनशीलता, सहानुभूति और टीमवर्क विकसित करना।
- सीखने में कठिनाई झेल रहे बच्चों की वास्तविक स्थिति समझना।
- विद्यालयों में समावेशी शिक्षा के वातावरण को मजबूत करना।

-

जिले के 523 राजकीय प्राइमरी स्कूलों में करीब 30 हजार विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग की गई। इसके परिणाम एप पर दर्ज हो गया है। परिणाम शिक्षा निदेशालय की पास पहुंच चुका है। इसकी रिपोर्ट व निष्कर्ष बाद में जिला स्तर पर जारी किया जाएगा। - डॉ. कपिल देव, जिला कोऑर्डिनेटर, एफएलएन, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें