फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एशियन गेम्स में पदक विजेता पूजा, हॉकी चैंपियन राजेंद्र का सम्मान

Sun, 11 Oct 2026 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। एशियन गेम्स में देश के लिए हाई जंप में कांस्य पदक जीतने वाली पूजा प्रजापति और भारतीय हॉकी टीम के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी राजेंद्र सिंह सहित चार प्रतिभाओं का शनिवार को जिला कुम्हार सभा ने सम्मान किया।
विज्ञापन

रानियां रोड स्थित कुम्हार धर्मशाला में आयोजित समारोह में हरियाणा माटी कला बोर्ड के चेयरमैन अनूप कुमार प्रजापति और बाल कल्याण समिति सिरसा के चेयरमैन डॉ. मदन लाल ढुंढाड़ा का भी ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं से स्वागत किया गया। चारों को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कुम्हार सभा के प्रधान कुंभा राम सिंहमार ने की। इस अवसर पर सभा के पदाधिकारी, सदस्य और समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पूजा प्रजापति ने कहा- लक्ष्य देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना : फतेहाबाद जिले के गांव बोस्ती निवासी पूजा प्रजापति ने एशियन गेम्स में हाई जंप में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि उनका सपना भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना था, लेकिन इस बार कांस्य पदक मिला। अब उनका अगला लक्ष्य स्वर्ण पदक हासिल करना है। पूजा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के प्रोत्साहन को देते हुए अभिभावकों से बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने के अवसर देने की अपील की।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह : संत नगर से भारतीय हॉकी टीम तक का सफर
सिरसा जिले के गांव संत नगर निवासी राजेंद्र सिंह भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा बनकर एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम के सदस्य बने। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले राजेंद्र ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह स्वर्ण पदक विजेता टीम का हिस्सा बनेंगे। उन्होंने सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग और कोच के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों में भविष्य बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें