फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: उप निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए एएसआई जयदेव

Fri, 02 Jan 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
डबवाली।पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर एएसआई जयदेव के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई देते हुए। 
विज्ञापन
डबवाली। पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर ने सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नत होने वाले एएसआई जयदेव के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

एसपी डबवाली ने कहा कि कंधों पर स्टार लगने के साथ ही जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं, इसलिए और अधिक मेहनत, लगन व ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें तथा समाज सेवा का एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम है, जिसमें सेवा, सुरक्षा और सहयोग को अपना परम कर्तव्य मानते हुए कार्य करना चाहिए।
एसपी निकिता खट्टर ने कहा कि पुलिस अधिकारी व कर्मचारी जहां भी नियुक्त हों, वहां के नागरिकों के साथ मैत्रीपूर्ण संबंध स्थापित कर उनका सहयोग प्राप्त करें तथा अपनी कर्तव्यनिष्ठा से पुलिस की सकारात्मक छवि को और सुदृढ़ करें। उन्होंने पदोन्नति के उपरांत नई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभाने का आह्वान किया। वर्तमान में उप निरीक्षक बने एएसआई जयदेव उप पुलिस अधीक्षक कालांवाली कार्यालय में प्रवाचक के तौर पर तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें