फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. अशोक तंवर बोले, निरस्त हो सकते है राज्यसभा चुनाव

Mon, 27 Jun 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
विज्ञापन
अशोक तंवर - फोटो : Bureau
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा है कि प्रदेश में राज्यसभा चुनावों के दौरान भाजपा ने जिस धांधली का सहारा लेकर जीत हासिल की, उसकी जांच गहराई से की जा रही है और उम्मीद है कि तथ्यों के आधार पर ये चुनाव निरस्त कर नए सिरे से चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन


तंवर रविवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों ने हरियाणा चुनाव आयोग के समक्ष अपने तमाम दस्तावेज प्रस्तुत किए हैं और स्वयं राज्यसभा के लिए प्रत्याशी रहे आरके आनंद ने भी आयोग के समक्ष भाजपा की धांधली से संबंधित अपने तथ्य प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने अब हरियाणा निर्वाचन आयोग से उन तमाम तथ्यों को मंगवाया है और उम्मीद है कि इस घोटाले में सत्यता जाहिर होगी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सबूतों आधार पर चुनाव आयोग इस चुनाव को रद्द कर फिर से चुनाव करवाएगा।  उन्होंने कहा कि आज सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेशभर में बिजली निगम के 25 हजार कर्मचारी सड़कों पर विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो निगम लाभ में चल रहे हैं, उन्हें निजी हाथों में न सौंपा जाए।
विज्ञापन


एस्मा लगाने से साफ है कि सरकार की नीयत ठीक नहीं है। तंवर ने प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि भारत को एनएसजी में शामिल होना चाहिए था पर भारत सरकार की कमजोर विदेश नीति के चलते ऐसा संभव नहीं हो पाया। केंद्र सरकार की ओर से डिफेंस क्षेत्र में शत प्रतिशत एफडीआई किए जाने के बावजूद अभी तक एक करोड़ 80 लाख रुपये तक का ही राजस्व आ पाया है जो सरकार की नीतियों की पोल खोलता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें