फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग में आशीष सैनी ने जीता रजत पदक

Tue, 21 Jan 2025 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 विजेता ​खिलाड़ी आशीष को सम्मानित करते हुए स्टाफ के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के खिलाड़ी आशीष सैनी ने पंजाब के गुरु काशी विश्वविद्यालय में आयोजित ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। चैंपियनशिप में किए गए शानदार प्रदर्शन की बदौलत आशीष सैनी का चयन खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए हुआ है।
सोमवार को कॉलेज पहुंचने पर रजत पदक विजेता आशीष सैनी का प्रिंसिपल डाॅ. दिलावर सिंह व स्कूल प्राचार्य राकेश धवन इन्सां सहित स्टाफ व साथी खिलाड़ियों ने स्वागत किया। डाॅ. दिलावर सिंह ने आशीष सैनी को टोकन ऑफ लव देकर सम्मानित किया गया। आशीष सैनी ने अपने अनुभव भी साझा करते हुए कॉलेज प्रबंधन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वे बॉक्सिंग में मेडल लाकर देश व संस्थान का नाम रोशन करना चाहता है। इस लक्ष्य को पाने के लिए वह रोजाना मैदान में पसीना बहा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. दिलावर सिंह ने कहा कि इस तरह की सफलता विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाती है। उन्हें खेलों के प्रति प्रेरित करती है। आशीष सैनी एमए अंग्रेजी के छात्र हैं। इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार, डॉ. बाबुलाल, डॉ. सुमित सिंगला, कोच अमित बुला, हरचरण सिंह, अमनप्रीत सिंह, ललित, अनूप सहित सभी प्राध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें