फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: धान की आवक में तेजी, 1.14 लाख क्विंटल मंडी में पहुंची

विज्ञापन
सिरसा। अनाज मंडी में शैंड के पास दुकानदार के द्वारा डाली गई पाईपें। संवाद
विज्ञापन
सिरसा।जिले में शनिवार को धान की आवक में पहले के मुकाबले जबरदस्त तेजी दर्ज की गई। जिले की सभी मंडियों में शनिवार को करीब 1,14,260 क्विंटल धान की आवक हुई। कुल मिलाकर अब तक 3,55,500 क्विंटल से अधिक धान मंडियों में पहुंच चुका है। प्रशासन और एजेंसियों को उम्मीद है कि अगले सप्ताह धान की बंपर आवक होगी।
विज्ञापन


वहीं, रविवार के चलते खरीद बंद रहेगी, लेकिन एजेंसियों की ओर से पहले से खरीदे गए धान की उठान का कार्य जारी रहेगा। हैफेड की ओर से अब तक मंडियों से मात्र 20 फीसदी उठान ही संभव हो पाया है। मौसम में धूप निकलने से खेतों में कटाई का काम तेजी से चल रहा है। किसान खेतों से फसल काटकर सीधे मंडी पहुंचा रहे हैं। हालांकि मंडियों में अव्यवस्थाएं किसानों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई हैं।



किसानों को शेडों में नहीं मिल रही जगह

मंडी के शेडों में पाइप, औजार और अन्य सामग्री पड़ी होने से किसानों को अपनी फसल रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल रही। किसानों ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद दुकानदारों ने सामान नहीं हटाया। आढ़ती एसोसिएशन ने इस मामले में जिला मार्केट कमेटी को अवगत कराया है, मगर अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। वहीं, मंडियों के प्रवेश द्वारों पर जाम की स्थिति बनी हुई है, जिससे फसल से भरी ट्रॉलियों और ट्रकों के आवागमन में दिक्कतें बनी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें