फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आढ़ती एसोसिएशन का चुनाव कल, बैलेट पेपर से होगा मतदान

Thu, 06 Mar 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। आढ़ती एसोसिएशन सिरसा की नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव 8 मार्च को होंगे। चुनाव के लिए एसोसिएशन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
मौजूदा कार्यकारिणी के सचिव दीपक मित्तल व प्रवक्ता महावीर शर्मा ने बताया कि 8 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक जनता भवन में मतदान होगा। उन्होंने बताया कि पूर्व प्रिंसिपल महेंद्र प्रदीप सिंगला, मंडी के पूर्व प्रधान गुरदयाल मेहता व हरदीप सरकारिया को चुनाव अधिकारी बनाया गया है। इनकी देखरेख में ही मतदान होगा।
मतदान बैलेट पेपर से होगा। शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए एसोसिएशन की ओर से जिला पुलिस प्रशासन को लिखा गया है ताकि मतदान के दिन पुलिस सुरक्षा मुहैया हो सके। उन्होंने बताया कि इस बार भी चार पदों के लिए मतदान होगा। प्रधान पद पर कृष्ण मेहता, प्रेम बजाज व कीर्ति गर्ग ने आवेदन किया है।
विज्ञापन

उपप्रधान पद के लिए राजू सुधा व कुणाल जैन और सचिव पद पर राजेंद्र नड्डा व विपिन गोयल आमने-सामने हैं। कोषाध्यक्ष पद पर पहले ही कृष्ण गोयल को चुना जा चुका है। उन्होंने बताया कि मतदान व मतगणना के वक्त किसी भी प्रकार का विवाद होने पर अंतिम फैसला चुनाव अधिकारी का होगा।
विज्ञापन

उधर, अब प्रधान पद के लिए जहां त्रिकोणिय मुकाबला है वहीं उपप्रधान व सचिव के लिए आमने-सामने की टक्कर है। अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी उम्मीदवार आढ़तियों से संपर्क कर रहे हैं। दुकान-दुकान जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है। कुछ उम्मीदवार आढ़तियों के घर जाकर भी वोटों की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें